फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assembly elections : Voters of Kanpur Dehat pass first class, 62.48 percent voter turnout

विधानसभा चुनाव : कानपुर देहात के मतदाता फर्स्ट क्लास पास, 62.48 प्रतिशत हुआ मतदान

Mon, 21 Feb 2022 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections : Voters of Kanpur Dehat pass first class, 62.48 percent voter turnout
अकबरपुर इंटर कॉलेज के बूथ पर वोट डालने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। 9संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को हुई वोटिंग में जिले के मतदाता एक बार फिर फर्स्ट क्लास पास हुए। चारों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर इस बार 62.48 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

इसके साथ ही 43 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। इससे पहले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 62.63 व 2017 के चुनाव में 62.18 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब 10 मार्च को मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभा सीटों में रविवार सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद मतदाताओं की संख्या पहले दो घंटे में काफी कम दिखी। जिसके चलते सुबह नौ बजे तक सभी जगहों पर सिर्फ 6.18 प्रतिशत की मतदान हो सका। इसके बाद जैसे ही दिन चढ़ा तो मतदान की रफ्तार भी बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते सुबह 11 बजे तक अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 24.75 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर में वोटर जमकर बाहर निकले। जिससे मतदान प्रतिशत में काफी इजाफा हुआ। एक बजे तक अकबरपुर-रनियां विधानसभा में 37.45 प्रतिशत, दूसरे नंबर पर भोगनीपुर में 35.50 फीसदी वोट पड़े। दोपहर एक से शाम तीन बजे के बीच तक चारों विधानसभाओं में 12.70 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं शाम पांच बजे तक अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 62.34 प्रतिशत, भोगनीपुर में 60.35 प्रतिशत, रसूलाबाद क्षेत्र में 56.30 प्रतिशत व सबसे कम सिकंदरा में 54.93 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान की समाप्ति पर सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से प्राप्त सूचना के अनुसार कानपुर देहात का औसत मतदान 62.48 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed