{"_id":"61dafbd370e42776f41fa04a","slug":"assembly-elections-bjp-will-reach-voters-through-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: सोशल मीडिया से मतदाताओं तक पहुंच बनाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: सोशल मीडिया से मतदाताओं तक पहुंच बनाएगी भाजपा
Sun, 09 Jan 2022 08:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए चुनाव आयोग भी ऑनलाइन वोटिंग की व्यवस्था पर बात कर रहा है। इसी कड़ी में भाजपा ने भी अपने वार रूम से ही वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने की योजना बनाई है।
रविवार को इस संबंध में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व सांसद सुधीर गुप्ता ने दक्षिण कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई। कहा कि यह चुनाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़ा जाएगा। जिला एवं मंडल की आईटी एवं सोशल मीडिया चुनाव के लिए कमर कस लें।
उन्होंने निर्वाचन आयोग की तरफ से बनाए गए नए बूथों पर एक सप्ताह के अंदर पन्ना प्रमुख बनाने व बूथों पर बने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को कहा। सह प्रभारी ने सभी मंडल प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रभार वाले मंडलों में प्रवास करें और अभिभावक की भूमिका में रहकर काम करें।
विज्ञापन
इसी तरह सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारियों व संयोजकों को सुबह-सुबह अपने बूथों पर प्रवास कर पन्ना प्रमुखों के साथ चाय पर चर्चा कर चुनावी रूपरेखा तैयार करने को कहा। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल, अनिल दीक्षित, उमेश निगम, दिनेश राय, प्रबोध मिश्रा, शिवराम सिंह, राम बहादुर यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।