फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assault with drug dealer, Ankit Shukla surrendered himself in front of Joint CP, Councilor said this

दवा व्यापारी से मारपीट: अंकित शुक्ला ने जॉइंट सीपी के सामने खुद को किया सरेंडर, पार्षद ने कही ये बात

Fri, 29 Sep 2023 02:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Sep 2023 02:29 PM IST
सार

Kanpur News: पार्षद पति अंकित शुक्ला ने जेसीपी के सामने सरेंडर कर दिया है। अंकित शुक्ला वकीलों के साथ जेसीपी ऑफिस पहुंचे। वो अमोल दीप भाटिया के साथ मारपीट में आरोपी हैं, जिन पर 25 हजार का इनाम रखा गया था।

विज्ञापन
Assault with drug dealer, Ankit Shukla surrendered himself in front of Joint CP, Councilor said this
दवा व्यापारी से मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दवा करोबारी से मारपीट के मामले में पार्षद पति अंकित शुक्ला ने जेसीपी के सामने सरेंडर कर दिया है। अंकित शुक्ला वकीलों के साथ जेसीपी ऑफिस पहुंचे। उनके साथ सत्येंद्र बाजपेई, अंकूर सिंह रजावत, सूरज तिवारी और यशस्वी शुक्ला भी पहुंचे। यह अमोल दीप भाटिया के साथ मारपीट में आरोपी हैं, जिन पर 25 हजार का इनाम रखा गया था।

विज्ञापन

वहीं, पार्षद सौम्या शुक्ला भी पहुंचीं थीं। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार पर दबाव डाला जा रहा है। न जाने पुलिस पर किस चीज का दबाव है, कि इनाम घोषित कर दिया है। क्या उन्होंने मर्डर किया है या पहले भी कोई रिपोर्ट रही है। आपराधिक हिस्ट्री रही है। जब ऐसा नहीं है, तो कैसे इनाम रखा गया है।
विज्ञापन

हमें मुजरिम ही साबित कर दिया गया है। हमारा पक्ष ही नहीं सुना जा रहा है। आप भाजपा की पार्षद हैं और भाजपा की ही सरकार है। इस सवाल पर कहा कि शायद कु असामाजिक तत्व  है, जो पार्टी को नीचा दिखाने की साजिश रच रहे हैं। उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तक जान से मारने की दी थी धमकी
पुलिस हमारी नहीं सुन रही है। हमारी ओर से एप्लीकेशन दी गई है..उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। थाने में सीसीटीवी फुटेज भी होगा, जब उनके पिताजी ने हमारे परिवार को सुबह तक जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर भी हमने एप्लीकेशन दी थी, उस पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

माननीय मुख्यमंत्री जी पर पूरा भरोसा है
हमारी तहरीर पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमें इंसाफ चाहिए...माननीय मुख्यमंत्री जी पर पूरा भरोसा है। वो इस मामले को संज्ञान में लेंगे। उनकी मेडिकल रिपोर्ट की जांच करवाएंगे। बता दें कि कार को ओवरटेक करने को लेकर भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला, उनके पति अंकित शुक्ला का अमोल दीप सिंह भाटिया से विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed