फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aspiris, Suvidha Travels, and Kanpur South Phoenix won

Kanpur News: एस्पिरिस, सुविधा ट्रैवल्स व कानपुर साउथ फीनिक्स जीते

Mon, 24 Nov 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Aspiris, Suvidha Travels, and Kanpur South Phoenix won
कानपुर। यूनाइटेड चैंपियंस लीग में रविवार को हुए पहले मैच में एस्पिरिस टीम ने माइटी मैवरिक्स को दो रन से हराया। दूसरे मैच में सुविधा ट्रैवल्स ने कानपुर हीरोज को 100 रन से और तीसरे मैच में कानपुर साउथ फीनिक्स ने फ्रेंड्स क्लब को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन


जाजमऊ मैदान पर हुए पहले मैच में एस्पिरिस टीम ने 30 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाए। इसमें शहंशाह आलम ने 90 व एकलव्य ने 62 रन जोड़े तो गेंदबाजी में राज सचान ने दो विकेट झटके। वहीं माइटी मैवरिक्स की पूरी टीम 28.2 ओवर में 179 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन


टीम से रोहित धवन ने 53 व देवेश तिवारी ने 44 रन बनाए तो गेंदबाजी में मो. आसिफ ने तीन, नंद किशोर यादव व चेतन सिंह ने दो-दो विकेट झटके। दूसरे मैच में सुविधा ट्रैवल्स ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। टीम से अंश खत्री ने 66 व आशीष लालवानी ने 43 रन बनाए तो गेंदबाजी में रिंकू, सोनू ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कानपुर हीरोज यूसीएल की पूरी टीम 16 ओवर में 105 रन ही बना सकी। टीम से रिंकू व रोहित तिवारी ने 27-27 रन बनाए तो गेंदबाजी में ऋषभ राय खरे ने तीन, अंश खत्री व तरनजीत सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।


तीसरे मैच में फ्रेंड्स क्लब ने 29.3 ओवर में 170 रन बनाए। टीम से दिलीप ने 41 रन बनाए तो गेंदबाजी में अमन ने तीन विकेट झटके। वहीं कानपुर साउथ फीनिक्स ने 20.3 ओवर में तीन विकेट पर 172 रन बनाकर मैच जीता। जीत में तरुण द्विवेदी ने 47 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आयुष, रमन व सुमित ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed