{"_id":"68c1d8039e8d23fc9a098642","slug":"asphalt-gravel-was-put-on-top-of-the-soil-the-road-is-getting-uprooted-kanpur-news-c-220-1-akb1002-131567-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मिट्टी के ऊपर डाल दी डामरयुक्त बजरी, उखड़ रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मिट्टी के ऊपर डाल दी डामरयुक्त बजरी, उखड़ रही सड़क
Thu, 11 Sep 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। मुनौरापुर में सड़क डामरीकरण में घटिया सामग्री प्रयोग की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी के ऊपर डामरयुक्त बजरी डाल दी गई। इससे सड़क उखड़ रही है। लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता ने जांच की बात कही है।
बिल्हौर-रसूलाबाद मुख्य मार्ग से जुड़ा मुनौरापुर संपर्क मार्ग है। करीब 1300 मीटर सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आई है। सरवन कुमार व विकास आदि ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार मानक विहीन कार्य करा रहा है। सड़क के गड्ढों में गिट्टी की जगह मिट्टी डालकर डामरीकरण किया जा रहा है। इससे हाथ से ही सड़क की परत उखड़ रही है।
लाखों रुपये खर्च कर इस तरह से सड़क बनेगी तो कुछ दिन में फिर से गड्ढे हो जाएंगे। ठेकेदार सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सामान्य निर्माण के तहत काम हो रहा है। जो भी कार्य कराया गया है वह मानक के अनुसार है। लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता कल्पना जायसवाल ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।