फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Asim Arun said: Criminals should not be confused, this is Yogi's government, not Akhilesh's

असीम अरुण बोले: अपराधी भ्रम में न रहें, यह अखिलेश की नहीं योगी की सरकार है

Tue, 17 Sep 2024 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Sep 2024 10:44 PM IST
सार

Hardoi News: प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि नवाब ब्रांड ऑफ क्राइम, नवाब ब्रांड ऑफ पालिटिक्स के खिलाफ सीएम प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
Asim Arun said: Criminals should not be confused, this is Yogi's government, not Akhilesh's
मंत्री असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के समाज कल्याण और जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने सपा और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। हरदोई में पत्रकारों से बातचीत में असीम अरुण ने कहा कि अपराधी भ्रम में न रहें, यह अखिलेश की नहीं योगी की सरकार है। नवाब ब्रांड ऑफ क्राइम, नवाब ब्रांड ऑफ पॉलिटिक्स के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन



समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव और सपा की पुरानी परंपरा अपराधियों को बढ़ावा देने की रही है। इनकी परंपरा लड़के हैं गलती हो जाती है वाली है। इससे ऊबकर जनता ने 2017 में सपा को सजा दी और फिर 2022 में मुख्यमंत्री के सकारात्मक कार्याें और बेहतर कानून व्यवस्था से दोबारा सरकार बनी। असीम अरुण ने कहा कि अखिलेश यादव जो राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं न तो वह अखिलेश के लिए ठीक है और न ही प्रदेश के लिए अच्छी।

विज्ञापन

कन्नौज में नवाब सिंह यादव प्रकरण पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि नवाब सिंह यादव को मिनी सीएम कहा जाता था। नवाब सिंह पर एक आरोप लगा। पुलिस ने नए कानून के तहत कार्रवाई की। जल्द ही पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, प्रदेश मंत्री शंकरलाल लोधी, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह और प्राची दीक्षित, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत और ओम वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed