फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   asias largest bicycle track built in etawah uttar pradesh green path starting from today

इटावा में बना एशिया का सबसे लंबा साइकिल ट्रैक, ‘यूपी ग्रीन पाथ’ आज से शुरू

Sat, 26 Nov 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 26 Nov 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
asias largest bicycle track built in etawah uttar pradesh green path starting from today
साइकिल ट्रैक का उद्घाटन करते मंत्री अभिषेक मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
इटावा में ‘यूपी ग्रीन पाथ’ का शुभारंभ आज शनिवार सुबह कैबिनिट मंत्री अभिषेक मिश्र ने कर दिया। इटावा से आगरा 207 किमी लंबे पाथ को साइकिल ट्रैक के रूप में बनाया गया है। इसके निर्माण में 130 करोड़ की लागत आई है और सीसी सड़क बनाई गयी है। 
विज्ञापन

इटावा से आगरा तक बीहड़ी क्षेत्र के बीच 130 करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे साइकिल ट्रैक उत्तर प्रदेश ग्रीनपाथ का शुभारंभ लायन सफारी के पास शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्र ने किया। इस मौके पर 4 दूसरे देशों और भारत के 12 राज्यों के 150 साइकिल यात्री आगरा की ओर रवाना हुए। 207 किमी लंबा ये ट्रैक ईको टूरिज्म को बढ़वा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। ये सीएम अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 
विज्ञापन

इटावा, प्रतापनेर, कचौरा होकर साइकिल ट्रैक आगरा के जरार पक्षी विहार होते हुए वाह फतेहाबाद के रास्ते आगरा से मिलेगा। ट्रैक पर इटावा जिले के 92 गांव पड़ेंगे। जिले में इसकी लंबाई 40 किलोमीटर है। इसमें हरचंदपुर मोड़, पिलुआ मंदिर, देवीपुरा, कचौरा रोड़, सिरहौल, प्रावि सलेमपुर, ब्रह्माणी देवी मंदिर, सरामई, खांदिया ब्रिज तक कुल 8 प्वाइंट बनाए गए हैं। प्राकृतिक मनोरम दृश्य, ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच से साइकलिंग करके गुजरना रोमांच से भरा होगा। इस ट्रैक के निर्माण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। शनिवार को स्वीडन, यूएसए, जर्मनी, बंगलादेश और भारत के 12 राज्यों के लगभग 150 साइकलिस्ट ने भाग लिया। 250 स्कूली बच्चे भी उनके पीछे निकले। ये सभी साइकिल यात्री 26 को ही जरार पहुंचेंगे। 27 को आगरा पहुंचने पर यात्रा का समापन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed