{"_id":"5cbdfc6ebdec2223512db59c","slug":"ashtadhatu-murti-stolen-from-temple-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः फर्रुखाबाद में मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, चोर ने कबाड़ी से किया था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः फर्रुखाबाद में मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, चोर ने कबाड़ी से किया था सौदा
Mon, 22 Apr 2019 11:09 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर स्थित मंदिर से चोरों ने लड्डू गोपाल की अष्टधातु की करीब सवा किलो की मूर्ति चोरी कर ली। सुबह सफाई करने पहुंचे पड़ोसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मूर्ति भी बरामद कर ली गई।
मोहल्ला शिवाजी नगर में महामाई दुर्गा देवी मंदिर से सुबह मूर्ति गायब मिली। इसकी सूचना मोहल्ले के सभासद राकेश गुप्ता को दी गई। मंदिर से मूर्ति के अलावा दस सीएफएल भी चोरी हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। इसी दौरान किदवई नगर निवासी एक युवक लड्डू गोपाल की मूर्ति की कान की बाली पहने घूमता मिला। लोगों ने शक के आधार पर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ में उसने बताया कि मूर्ति उसने ही चोरी की है एक कबाड़ी को बेच दी है। पुलिस ने कबाड़ी को पकड़कर मूर्ति बरामद कर ली। मूर्ति को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया था। कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। इनका अन्य मामलों में भी हाथ हो सकता है। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।