{"_id":"691e14864bc353ee3a0d4ad7","slug":"asha-workers-locked-the-vaccine-room-kanpur-news-c-214-1-knj1005-140423-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आशा कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन कक्ष में लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आशा कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन कक्ष में लगाया ताला
विज्ञापन
तालग्राम। तीन महीने से मानदेय न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ता बुधवार को सीएचसी पहुंची और उन्होंने वैक्सीन कक्ष में ताला लगा दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएचसी तलाग्राम पर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। सीएचसी प्रभारी को 10 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
संगठन की ब्लाॅक अध्यक्ष कीर्ति देवी, जिला मंत्री विनीता, किरन दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर धरना प्रदर्शन किया। ब्लाॅक प्रतिरक्षा अधिकारी मनोज कुमार को वैक्सीन कक्ष के बाहर निकाल कर ताला लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा। मांगे पूरी न होने पर 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ब्लाॅक अध्यक्ष ने बताया कि तीन महीने से मानदेय न मिलने से आशा कार्यकर्ताओं के सामने आर्थिक संकट है। उन्होंने कहा कि टीबी डॉट्स प्रोवाइडर का भुगतान अप्रैल 2024 से लंबित है। पल्स पोलियो, फाइलेरिया अभियान का भुगतान नहीं किया गया है। इस दौरान ऊषा, सुनीता, रानी, माधुरी, संगीता, पूनम, रेखा, ममता, आरती दुबे, सुमन वर्मा, मिथलेश आदि मौजूद रहीं।