{"_id":"5c38b345bdec22733c0ba122","slug":"asha-bahu-accused-boys-of-misdeeding-for-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा का आरोप- 4 लड़के मुझे झोपड़ी में ले गए, एक हफ्ते तक सभी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा का आरोप- 4 लड़के मुझे झोपड़ी में ले गए, एक हफ्ते तक सभी ने किया दुष्कर्म
Fri, 11 Jan 2019 08:46 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 11 Jan 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र की आशा ने चार युवकों पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आशा ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर घटना की जानकारी दी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आशा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। तब से वह ननदोई के पास रह रही है। आरोप है कि वह 20 नवंबर को शाहाजहांपुर के जलालाबाद सीएचसी में गांव की एक महिला का प्रसव कराने गई थी। जहां से शाम को वह घर लौट रही थी। रास्ते में कार सवार चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर बनी झोपड़ी में ले गए।
उसने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसको एक सप्ताह तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया महिला थाने नहीं आई। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी के निर्देश महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।