फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Asaduddin Owaisi targets opposition parties

यूपी: ओवैसी ने विरोधी दलों पर साधा निशाना, बोले- अब मुस्लिम वोटों का सौदा नहीं कर पाएंगे दलाल

Sun, 12 Dec 2021 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Dec 2021 09:42 PM IST
सार

ओवैसी ने अपने पूरे भाषण में मुस्लिम समाज में नेतृत्व विकास पर जोर दिया। बोले कि मुस्लिमों के साथ नाइंसाफी हो रही है, अगर उनका कोई नेता होता तो यह जुल्म न हो पाता।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi targets opposition parties
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

विस्तार

कानपुर में सियासी जमीन मजबूत करने में जुटे एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि दलाल किस्म के लोग अब मुस्लिम वोटों की सौदेबाजी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को चुन्नीगंज स्थित जीआईसी मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश में 100 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। कहा कि क्षेत्रीय दलों से गठबंधन के रास्ते खुले हैं। छोटे सियासी दलों से भी बात की जाएगी। यह वक्त बताएगा कि कितने दलों से गठबंधन हो पाता है।
विज्ञापन


ओवैसी ने विरोधी दलों को चेताते हुए कहा कि एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने पांच साल में प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत कर ली है। किसी दल का नाम लिए बगैर बोले कि मुस्लिम वोटों को बेचने वाले दलाल अब सफल नहीं हो पाएंगे। इसका पता चुनाव में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि जब नौ फीसदी यादव बिरादरी मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री बना सकती है तो 19 फीसदी मुसलमान अपने समाज के व्यक्ति को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बना सकते? बात हिस्सेदारी की है। मुस्लिमों को सत्ता में हिस्सेदारी चाहिए। कथित सेक्युलर दल भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों के वोट हथियाते रहे हैं।

भाजपा ने नफरत फैलाई, कांग्रेस ने डराया
ओवैसी ने अपने पूरे भाषण में मुस्लिम समाज में नेतृत्व विकास पर जोर दिया। बोले कि मुस्लिमों के साथ नाइंसाफी हो रही है, अगर उनका कोई नेता होता तो यह जुल्म न हो पाता। यूपी की हर बिरादरी ने अपनी लीडरशिप विकसित कर ली है, सिवाय मुसलमानों के। भाजपा ने सिर्फ हिंदू-मुस्लिम कर नफरत फैलाई और कांग्रेस ने मुस्लिमों को भाजपा का डर दिखाया।

सीबीआई सिर्फ मुस्लिमों को डराने के लिए?
ओवैसी ने सबसे अधिक निशाना सपा मुखिया अखिलेश यादव पर साधा और कहा कि आजम खां जेल में हैं और अखिलेश बाहर हैं। आजम के खिलाफ सीबीआई जांच भी बैठा दी गई। क्या सीबीआई सिर्फ मुसलमानों को डराने के लिए है? अखिलेश को इतनी मोहलत भाजपा ने क्यों दी? मोदी जी बताएं कि अखिलेश से उनका रिश्ता क्या है? मुलायम मोदी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद देते हैं। अब बताएं कि भाजपा की बी टीम कौन है? कहा कि वह जेल में बंद अतीक अहमद से मिलना चाहते थे, लेकिन मिलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed