फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   asaduddin owaisi shows his power in kanpur

कानपुर में अाैवैसी ने दिखाई ताकत, विराेधी हुए परेशान

Sat, 31 Dec 2016 12:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
asaduddin owaisi shows his power in kanpur
अाैवैसी के लिए कानपुर में जुटी भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला कानपुर

विज्ञापन
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी शुक्रवार को  कानपुर आए। जाजमऊ की हबीबा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद मस्जिद के बाहर काफी तादाद में जमा समर्थकों की भीड़ देखकर वह काफिला छोड़कर लखनऊ लौट गए। बीच रास्ते से लौटने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को फोन पर बताया कि अभी धारा-144 का उल्लंघन हो रहा है, इसलिए वापस जा रहे हैं, दोबारा आएंगे।
शुक्रवार को तलाक महल में ओवैसी की जनसभा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। फिर भी वह शहर आए। दोपहर ढाई बजे जाजमऊ की हबीबा मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले। बाइकों पर सवार युवा समर्थकों और कारों के काफिले से वह पोखरपुर होते हुए मक्का मस्जिद और मदीना मस्जिद पहुंचे। काफिला दाएं मुड़कर इफ्तिखाराबाद जाने लगा तो उनकी गाड़ियां बाएं मुड़कर लखनऊ निकल गईं। आगे जिलाध्यक्ष और समर्थक इंतजार ही करते रह गए। बाद में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जिलाध्यक्ष से फोन पर कहा कि धारा-144 लागू है और भीड़ ज्यादा है। इसलिए ओवैसी वापस जा रहे हैं। बिना अनुमति के बतौर सांसद और नागरिक उन्हें कानपुर आकर नमाज पढ़कर जवाब देना था। अबकी जनसभा की अनुमति लें तो इस बार जनसभा होगी।
विज्ञापन

इस तरह से बीच रास्ते काफिला छोड़कर दूसरे रास्ते से मुड़कर लौटने से समर्थक मायूस भी हुए। उनका कहना था कि जब सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता और इफ्तिखाराबाद में आर्य नगर प्रत्याशी के घर पहुंचने और जनसंपर्क का कार्यक्रम था तो वापस क्यों हुए। यह सवाल भी उठाया कि अगर प्रशासन की बात इतना मानना था तो कानपुर क्यों आए। मोहम्मद आसिफ ने कहा कि मुसलमानों के हक की लड़ाई के लिए सरकार और प्रशासन से लड़ना होगा, सिर्फ अनुमति न देने पर वापस होना ठीक नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed