{"_id":"6a872d3e6a676f57bc066947","slug":"up-fraud-allegations-hit-55-kda-properties-3-member-team-constituted-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: केडीए की 55 संपत्तियों पर फर्जीवाड़े की आंच, पूर्व विधायक की शिकायत पर उपाध्यक्ष ने गठित की 3 सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: केडीए की 55 संपत्तियों पर फर्जीवाड़े की आंच, पूर्व विधायक की शिकायत पर उपाध्यक्ष ने गठित की 3 सदस्यीय टीम
Thu, 20 Aug 2026 10:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
केडीए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केडीए की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री करने में बर्खास्त किए गए लिपिक मोहम्मद एजाज अंसारी ने लगभग 500 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। एजाज ने 55 संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री की है। यह शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी ने केडीए उपाध्यक्ष से की है। उनकी शिकायत पर केडीए उपाध्यक्ष ने मोहम्मद एजाज अंसारी की करतूतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।
केडीए की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री करने सहित अन्य अनियमितताओं की पुष्टि होने पर बीते दिनों मोहम्मद एजाज अंसारी को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। भाजपा के पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी के अनुसार, मोहम्मद एजाज अंसारी लगभग ने 20 साल केडीए में घोटाले किए। उसके संबंध पहले बसपा के मंत्रियों से थे। इसके चलते उस पर कार्रवाई करने से अधिकारी कतराते थे। उन्होंने बर्रा, जरौली, जरौली फेज-2, अर्रा बिनगवां, नौबस्ता सागरपुरी, नौबस्ता खाड़ेपुर, बूढ़पुर मछरिया, देहली सुजानपुर, दीनदयालपुरम, एलआईजी स्वर्ण जयंती विहार और सुजातगंज की 55 संपत्तियों की सूची केडीए उपाध्यक्ष को सौंप कर बताया कि सभी की फर्जी रजिस्ट्री की गई है।
नीरज चतुर्वेदी के अनुसार, 55 संपत्तियां उनकी जानकारी में हैं, जांच होगी तो अन्य का भी सच सामने आएगा। केडीए के राजस्व को हानि पहुंचाने के अवैध खेल में एजाज के अलावा कुछ अन्य कर्मियों व अधिकारियों की भी संलिप्तता है। पारदर्शी तरीके से जांच होगी तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

शिकायत के आधार पर तीन ओएसडी की जांच टीम गठित की गई है। शिकायती पत्र में जिन संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री की आशंका जताई गई है, जांच टीम उनकी सत्यता का पता लगाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अभय कुमार पांडेय, सचिव, केडीए