{"_id":"6ab0478e7dadf64f94080003","slug":"as-the-floods-recede-diseases-spread-their-reach-kanpur-news-c-362-1-ka11029-157015-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाढ़ उलटे पांव... बीमारियों ने पसारे पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाढ़ उलटे पांव... बीमारियों ने पसारे पैर
विज्ञापन
कानपुर। ख्योरा कटरी के भोपालपुरवा और भगवानदीनपुरवा में बाढ़ का पानी उतरने के बाद बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। गलियों और नालियों में जमा कीचड़, गंदगी से मच्छर बढ़ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग बुखार, जुकाम, बदन दर्द और खुजली से परेशान हैं। भोपालपुरवा में एक ही परिवार के तीन सदस्य बुखार की चपेट में हैं।
भोपालपुरवा निवासी सोनू निषाद (45) पांच दिन से बुखार से पीड़ित हैं। संतोष निषाद को बुखार आने पर तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। बबलू निषाद, उनके पिता जगदीश और मां राधा भी बुखार से पीड़ित हैं। रामस्वरूप का बुखार भी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद गलियों में कीचड़ और कचरा जमा है। सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
बनियापुरवा में सीएचसी बारा सिरोही की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया है। हालांकि कई ग्रामीण इलाज के लिए निजी डॉक्टरों और अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीमों की निगरानी बढ़ाने, घर-घर जांच कराने और नियमित मेडिकल कैंप लगाने की मांग की है। वहीं, बर्रा क्षेत्र के मायापुरम में अभी पानी पूरी तरह नहीं उतरा है। करीब एक फीट पानी भरा होने से लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग
गलियों से कीचड़ और कचरा हटाया जाए
नालियों की तत्काल सफाई हो
गांव में फॉगिंग कराई जाए
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जांच करें
बाढ़ प्रभावित गांवों में नियमित मेडिकल कैंप लगें
गंगा का जलस्तर लगातार घटा, बैराज के सभी गेट डाउन
गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। रविवार रात आठ बजे गंगा बैराज के अपस्ट्रीम में जलस्तर 113.54 मीटर और डाउनस्ट्रीम में 112.51 मीटर दर्ज किया गया। गंगा बैराज के गेज रीडर उत्तम पाल ने बताया कि बैराज के सभी गेट डाउन कर दिए गए हैं। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 111.83 मीटर दर्ज हुआ। जलस्तर में लगातार गिरावट से ख्योरा कटरी समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।