{"_id":"691f5e8025d58881370072f6","slug":"as-soon-as-the-injection-deteriorated-the-juvenile-died-etawa-news-c-222-1-frk1012-133028-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी तबीयत, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी तबीयत, युवक की मौत
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ढिलावली निवासी राजकुमार(35) की मंगलवार को इंजेक्शन लगते ही हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें सीएचसी भेज दिया, जहां डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने क्लीनिक के डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजकुमार की पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि राजकुमार मजदूरी करते थे। गुरुवार को कंधे में दर्द की शिकायत पर वह भतीजे के साथ रेलवे रोड स्थित एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर से दवा लेने गए थे। आरोप है कि डॉक्टर ने पहले एक गोली दी और फिर इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने उन्हें सीएचसी भेज दिया, जहां राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर एसआई शमीमुद्दीन पहुंचे और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।