फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   As soon as PM Modi presses button metro will start running till Central Station Kanpur UPMRC sent proposal

PM Modi: पीएम के बटन दबाते ही सेंट्रल तक दौड़ने लगेगी मेट्रो, यूपीएमआरसी ने सफर कराने के लिए भेजा प्रस्ताव

Sat, 24 May 2025 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 May 2025 01:09 PM IST
सार

Kanpur News: यूपीएमआरसी डिप्टी जीएम (पीआर) ने बताया कि पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ने राज्य सरकार के माध्यम से पीएम को मेट्रो में यात्रा कराने का प्रस्ताव भेजा है। लोकार्पण के लिए तैयारियां पूरी हैं।

विज्ञापन
As soon as PM Modi presses button metro will start running till Central Station Kanpur UPMRC sent proposal
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को सीएसए सभास्थल से बटन दबाकर चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक 6.3 किमी लंबे भूमिगत रूट का लोकार्पण करेंगे। ऐसा होते ही आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने उसी दिन प्रधानमंत्री को मेट्रो ट्रेन में सफर कराने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मेट्रो से इस बारे में जानकारी मांगी है। यूपीएमआरसी ने चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक भूमिगत रूट और पांच भूमिगत मेट्रो स्टेशन (चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल) के बीच मेट्रो ट्रेनें संचालित करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री 30 तारीख को सीएसए मैदान में तैयार किए जा रहे सभास्थल से ही विभिन्न योजनाओं के साथ मेट्रो के भूमिगत सेक्शन का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed