फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Arson after a fight in Orai: PRV suspended for negligence, the vehicle fled after seeing the incident

उरई में मारपीट के बाद हुई आगजनी: लापरवाही बरतने पर पीआरवी निलंबित, घटना होते देख भाग निकली थी गाड़ी

Sat, 30 Aug 2025 06:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Aug 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Arson after a fight in Orai: PRV suspended for negligence, the vehicle fled after seeing the incident
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उरई में शहर के कालपी बस स्टैंड में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद उपद्रवियों ने दो बाइकों में आग लगा दी थी। घटना के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मारपीट के बाद हुई आगजनी के मामले के पहले जब कहासुनी हो रही थी तब वहां से एक पीआरवी गाड़ी गुजरी। चालक ने नजारा देखा और गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। लापरवही पर पीआरवी-5700 टीम में शामिल हेड कांस्टेबल अवध किशोर, महिला सिपाही मधू, सिपाही भारती को निलंबित कर पुलिस लाइन आमद कराने का निर्देश दिया। होमगार्ड चालक दयाशील के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
मारपीट के बाद हुई आगजनी की घटना के बाद शहर में बवाल की स्थिति खड़ी हो गई थी। देर रात पुलिस ने आरोपी शादाब व उसके भाई माजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर शनिवार की सुबह उनके द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। एसपी का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य आरोपियों के साथ नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों पर भी की जा रही सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मामले की गहन जांच कराई जा रही है। मुख्य आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के साथ इन्हें संरक्षण प्रदान करने वाले लोगों के नेटवर्क भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस नेटवर्क में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी विधि अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने की गश्त, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा
शनिवार को एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने चार सीओ व भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। एएसपी का कहना है कि मामला पूरी तरह नियंत्रण में है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

मारपीट के बाद दो बाइकों में आग लगाई गई थी। इस मामले में माजिद खान और शादाब खान सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शादाब भी वारदात में घायल हुआ है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उसका पुलिस की हिरासत में कानपुर में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस उसे सीसीटीवी फुटेज अन्य जानकारी से जो लोग भी वारदात में शामिल होंगे सभी पर गैंगस्टर व एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी जालौन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed