फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arrested who cheated crores: used to target businessmen and officers, used to give and lure money

करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार: कारोबारियों और अफसरों को बनाता था निशाना, देता था और रुपयों का लालच

Fri, 03 Sep 2021 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Sep 2021 03:32 PM IST
सार

कानपुर पुलिस ने कारोबारियों और अफसरों को करोड़ों रूपय कमाने का लालच देकर ठगने वाले एक शातिर को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। ठग घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाता था।

विज्ञापन
Arrested who cheated crores: used to target businessmen and officers, used to give and lure money
करोड़ों की ठगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कारोबारियों और अफसरों से करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज को कानपुर की ग्वालटोली पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। एक साल पहले उसके खिलाफ 60 लाख की ठगी का केस दर्ज हुआ था। जब वह पकड़ा गया तो तमाम शिकायतें उसके खिलाफ थाने पहुंची हैं। जिसमें उस पर कई करोड़ रुपये हड़पने के आरोप हैं। पुलिस ने शिकायतों का संज्ञान लेकर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन


घटना के बाद हो जाता था फरार
दर्ज एफआईआर में ही इन शिकायतों को शामिल किया जा सकता है। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि विष्णुपुरी निवासी दीपेद्र गुप्ता बड़े कारोबारी हैं। करीब दो साल पहले संजीव कुमार तिवारी नाम का शख्स उनसे मिला था। संजीव ने दावा किया था वह उनको शराब ठेके का लाइसेंस दिलवा देगा। ठेका का लाइसेंस दिलाने के नाम पर संजीव ने उनसे 60 लाख रुपये ले लिए थे और फिर फरार हो गया था। पिछले साल ग्वालटोली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

लखनऊ से पुलिस ने पकड़ा
गुरुवार सुबह पुलिस ने लखनऊ के गोमती नगर विशाल खंड स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 407 से संजीव को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि संजीव की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही एक बैंक मैनेजर समेत चार लोगों ने पुलिस से संपर्क किया है। इन सभी को जमीन आदि दिलाने के नाम पर संजीव ने ठगा है। ठगी की रकम करोड़ों की है। पुलिस को आशंका है कि प्रदेश के तमाम शहरों में संजीव ने इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया है। उसका इतिहास खंगाला जा रहा है। 

16 एटीएम कार्ड, 2 करोड़ की चेक व फर्जी आधार बरामद
पुलिस ने आरोपी के फ्लैट की तलाशी ली। संजीव के पास से अलग-अलग बैंक के कुल 16 एटीएम कार्ड मिले। तमाम चेक मिलीं। जिन पर कुल 2 करोड़ रुपये का ब्योरा था। पुलिस पता कर रही है कि आखिर संजीव ये चेक किन लोगों को देने वाला था। यही नहीं आरोपी के पास से तीन आधार कार्ड मिले। पुलिस के मुताबिक लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए आरोपी ने फर्जी आधार भी बनवा रखे थे। सभी पर अलग-अलग पता दर्ज है। आधार कहां से बनवाए गए ये भी पता किया जा रहा है। पुलिस ने उसकी एक इनोवा भी बरामद की है। जिसको सीज कर दिया है। 

किराये पर लेता था मकान
 ग्वालटोली इंस्पेक्टर केके दीक्षित का कहना है कि संजीव परास्नातक पास है। उसने अलग-अलग शहरों में मकान किराये पर ले रखे थे। वहीं पर वह रहता था। काफी खंगालने पर पता चला कि वह मूलरूप से अंबेडकर नगर का रहने वाला है। विवेचक ने अंबेडकर नगर पुलिस से भी संपर्क कर जानकारी साझा किया है। साथ ही संजीव के पुराने रिकॉर्ड भी मांगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed