फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arrested 9 vicious thieves including the kingpin

अंतरराष्ट्रीय गिरोह का राजफाश: सरगना समेत 9 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, डी-80 गैंग से जुड़े हैं तार

Wed, 18 Aug 2021 06:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Aug 2021 06:12 PM IST
सार

आरोपियों के पास से चोरी के 22 मोबाइल और मादक पदार्थ भी बरामद हुआ। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
Arrested 9 vicious thieves including the kingpin
पुलिस ने 9 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में क्राइम ब्रांच ने मोबाइल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर सरगना समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पिछले कुछ वर्षों में दस हजार से अधिक मोबाइल चोरी कर नेपाल और बांग्लादेश में सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से चोरी के 22 मोबाइल और मादक पदार्थ भी बरामद हुआ। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेजा गया। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि मछरिया निवासी मोहम्मद शानू, शाहगंज (जौनपुर) के गौतम उपाध्याय, ललित मोहन, प्रदीप, दिलीप, आजमगढ़ के शहजादे, बाबूपुरवा के राजा, जुनैद और जादेव, उन्नाव के परवेज को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


गिरोह का सरगना शानू है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से मोबाइल चोरी का काम कर रहे हैं। चोरी किये गए मोबाइल बहराइच बार्डर से नेपाल और त्रिपुरा बार्डर से बांग्लादेश सप्लाई करते हैं। गिरोह का कनेक्शन शहर के डी-80 गैंग से पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग का सरगना रेहान उर्फ गुड्डू व शफीक उर्फ भतीजा है। ये भी इसी तरह से मोबाइल चोरी और सप्लाई का करते थे। डी-80 गैंग ने ही शानू के गैंग को तैयार किया है। इसलिए पुलिस ने रेहान व शफीक को भी आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed