{"_id":"5c84a4ddbdec221446317900","slug":"army-will-be-able-to-use-internet-without-any-signals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना सिग्नल के भी सेना चला पाएगी इंटरनेट, तैयार की गई ये खास डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सिग्नल के भी सेना चला पाएगी इंटरनेट, तैयार की गई ये खास डिवाइस
Sun, 10 Mar 2019 11:18 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर निदेशक प्रो. अभय करंदीकर की अगुवाई में आईआईटीयंस ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जिसके माध्यम से सेना के बेस स्टेशन पर बगैर सिग्नल के भी इंटरनेट चल पाएगा। यही नहीं आईआईटीयंस ने 4जी की तकनीक को अपडेट करते हुए 5जी की तरह चलाने का काम किया है।
इस स्टार्टअप आइडिया और तकनीक को डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन (डीआईओ) की स्टार्टअप प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार मिला है। प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। अब डीआईओ ने छात्रों को इस प्रोजेक्ट पर आगे काम करने के लिए अनुदान देने का फैसला लिया है। अनुदान राशि की घोषणा बाद में होगी।

आईआईटी निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर छात्र निशांत, प्रणव, प्रिया, अक्षय, लोकेश, निध्या काम कर रहे थे। प्रो. करंदीकर के मुताबिक छात्रों के इस आइडिया के जरिये डिफेंस क्षेत्र में अच्छी स्टार्टअप कंपनी शुरू की जा सकती है। प्रो. करंदीकर ने बताया कि इस तकनीक को पेटेंट कराया जा चुका है। यूएस में भी इसकी काफी सराहना हुई है।