फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   army Recruiting, youth, passion,fatehpur news

फतेहपुर: सेना भर्ती के लिए युवाओं में दिखा जोश, जुनून और जज्बा, पीएसी मैदान में लगा जमावड़ा

Sun, 02 Feb 2020 01:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
army Recruiting, youth, passion,fatehpur news
सेना भर्ती के लिए युवाओं में दिखा जोश - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में रविवार को सेना भर्ती के लिए पहले दिन गोंडा जिले से आये युवकों का शारीरिक व स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। पीएसी मैदान में सुबह से फौजी बनने के लिए युवाओं में उत्सुकता रही।
विज्ञापन


सेना के जवानों व अफसरों ने दौड़, कूद, वर्जिश कराकर शारीरिक क्षमता देखी। लाइन से युवाओं की नजर व जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। युवाओं के साथ मित्र व परिजन भी आये हुए हैं।
विज्ञापन

इससे शहर में चौराहे- चौराहे सेना भर्ती में आये लोगों का जमावड़ा दिखा। कई ऐसे जिलों के भी लोग आए जिनका आगामी दिनों में परीक्षण होना है। ऐसे लोग परीक्षण के तरीके देखने के लिए उतावले दिखे।

जिलाधिकारी संजीव सिंह का कहना है कि पीएसी में कर्नल की देखरेख व बाहर प्रशासनिक व पुलिस के टीम शहर में सेना भर्ती के लोगों पर नजर रखे हुए है। अभी तक सब कुछ सामान्य तरीके से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed