फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Army Recruiting Fair malnourished youngsters

सेना भर्ती में कुपोषित युवाओं का मेला

Fri, 12 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 12 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Army Recruiting Fair malnourished youngsters
दौड़ में हुए बेदम - फोटो : amarujala
सुरजीत तिवारी
विज्ञापन

कानपुर। सेना भर्ती में कुपोषित युवाओं का मेला लगा है। दौड़ में पास होने के बाद अधिकतर युवा मेडिकल में फेल हो जा रहे हैं। वजह बन रहीं टेढ़ी हड्डियां, आखों में रोशनी की कमी, दिल की अनियमित धड़कन। बचपन से सही खानपान न होने के कारण युवाओं की सेना में जाने की हसरत धरी की धरी रह जा रही है।
दिखता धुंधला, गुटके से मुंह में गांठ
सेना के मेडिकल अफसरों ने बताया कि अधिकतर युवाओं को दूर की वस्तुएं धुंधली दिख रही हैं। यह समस्या उपचार से ठीक हो सकती है। गुटका, तंबाकू खाने वाले अभ्यर्थियों के मुंह में गांठ मिल रही है। यहां खराब पानी के उपयोग से दांत में कालापन, पीलापन के अलावा कैल्शियम की कमी से दांत कमजोर मिल रहे हैं। गुटका, पान तंबाकू का भी असर युवाओं पर है।
विज्ञापन


मेडिकल में ये होती जांच
शारीरिक संरचना में रीढ़ की हड्डी, चलने में घुटनों का आपस में टकराना, पंजे नीचे से समतल होना (प्लैट फुट), आंख की जांच, रंग पहचानने की क्षमता, दिल की धड़कन, नाक, त्वचा, दांत और पेट की जांच शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी की हालत 
सबसे खराब
सेना अधिकारियों ने बताया कि अमेठी के युवाओं की हालत सबसे खराब देखने को मिलती है। वहां भर्ती के दौरान युवाओं में कुपोषण की सबसे बुरी तस्वीर दिखती है।

सेना भर्ती : 5688 में 449 अभ्यर्थी दौड़ में सफल
कानपुर (ब्यूरो)। कैंट में गुरुवार को हुई सेना भर्ती रैली में औरैया के 5688 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 449 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। प्री मेडिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट के बाद सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए भेजा गया। वहीं मैदान में पानी भरे होने के कारण भर्ती 8:30 बजे शुरू हुई।

दो संदिग्ध पकड़े
भर्ती से बाहर
दौड़ में सफल होने के बाद बायोमेट्रिक जांच के दौरान टीम ए ने ऑनलाइन आवेदन से फोटो न मैच होने पर मोनू शर्मा को पकड़ा। मिलिट्री इंटेलीजेंस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने भाई के स्थान पर दौड़ने आया था। टीम बी ने बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौड़ में शामिल हुए करतार सिंह को पकड़ा। दोनों को भर्ती से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा दवा, इंजेक्शन आदि बरामद होने पर दो दर्जन अधिक से अभ्यर्थियों को सेना के अफसरों ने बाहर कर दिया।
आज चित्रकूट, महोबा औैर लखनऊ की भर्ती
शुक्रवार को चित्रकूट, महोबा और लखनऊ के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 6220 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed