फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arms License made in name of Nagaland and Kashmir

नागालैंड और कश्मीर के नाम पर बना देते थे शस्त्र लाइसेंस, हो सकते हैं बड़े खुलासे

Mon, 04 Dec 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 04 Dec 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
Arms License made in name of Nagaland and Kashmir
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रात में दोनाली बंदूक लेकर जा रहे दो लोगों को पुलिस ने रोका। दोनों से शस्त्रों के लाइसेंस मांगे गए तो दोनों लाइसेंस नहीं दिखा पाए। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि लाइसेंस नवीनीकरण के लिए दिए गए हैं। इसके बाद खुलनी शुरू हुईं अपराध की काली परतें।
विज्ञापन

 


हरदोई। जनपद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाकर बेचने और इन पर शस्त्र खरीदे जाने का बड़ा खेल पकड़ा गया है। अहम बात यह है कि लोनार के प्रभारी निरीक्षक ने इस पूरे खेल पर पर्दा डाले रखा, लेकिन बावन के चौकी प्रभारी ने इस खेल को खोलने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। इसी क्रम में पुलिस ने फिलहाल दो लोगों को दोनाली बंदूक  और चार कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों बंदूकें नागालैंड के बने लाइसेंस पर खरीदी गई थीं, लेकिन नवीनीकरण न हो पाने के कारण बिना लाइसेंस के बंदूक समेत दो लोग पकड़ लिए गए। इस मामले में अब पुलिस पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतौरा निवासी एक व्यक्ति की तलाश में है, लेकिन आरोपी फरार है। 

विज्ञापन



रविवार रात बावन के चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर, सिपाही सुभाषचंद्र, धर्मेद्र और कमल यादव के साथ गश्त कर रहे थे। बैजनामोड़ के निकट दोनाली बंदूक लेकर जा रहे लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बैजना निवासी महेश यादव पुत्र होरी और ओहदपुर निवासी राजकुमार पुत्र सुंदरलाल को चौकी प्रभारी ने रोक लिया। दोनों से शस्त्रों के लाइसेंस मांगे गए तो दोनों लाइसेंस नहीं दिखा पाए। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि लाइसेंस नवीनीकरण के लिए दिए गए हैं। इस पर चौकी प्रभारी ने महेश और राजकुमार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों के लाइसेंस पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतौरा निवासी एक व्यक्ति ने बनवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह लाइसेंस नागालैंड के बने हुए थे और हरदोई की ही एक शस्त्र की दुकान से खरीदे गए थे। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि दोनों शस्त्र तो असली और कंपनी के हैं, लेकिन लाइसेंस फर्जी है। पकड़े गए दोनों लोगों को भी कुछ दिन पहले ही यह पता चला कि उनके पास जो शस्त्र लाइसेंस हैं वह फर्जी हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतौरा निवासी एक व्यक्ति ने उनके शस्त्र लाइसेंस बनवाए थे। शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण न होने पर जब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई तो संबंधित व्यक्ति ने लाइसेंस का नवीनीकरण खुद कराने की बात कहकर लाइसेंस ले लिए। चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि फर्जी लाइसेंस पर शस्त्र खरीदे जाने का मामला है। एसपी के संज्ञान में पूरी बात ला दी गई है। पकड़े गए दोनों लोगों को जेल भेजा गया है। 

इंसेट 


जांच हो तो निकलेंगे और भी फर्जी लाइसेंस 
शस्त्र लाइसेंसों को लेकर जनपद में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा है। पचदेवरा, पाली और शाहाबाद थाना क्षेत्र के अलावा हरपालपुर थाना क्षेत्र में भी कुछ लोग सक्रिय हैं। यह लोग शस्त्र लाइसेंस की इच्छा रखने वाले लोगों से वसूली कर लेते हैं। इसके बाद यूपी में कोर्ट के निर्देश पर पाबंदी लगी होने की बात कहकर नागालैंड या कश्मीर से लाइसेंस बनवाकर देने की बात कहते हैं। इसके एवज में 20 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक की वसूली की जाती है। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया जाता है कि गैर प्रांत की लाइसेंस जनपद में ट्रांस्फर करा दी जाएगी। यह बात और है कि जब नवीनीकरण की बारी आती है तो फर्जीवाड़े की पोल खुल जाती है क्योंकि उक्त लाइसेंस शस्त्र कार्यालय में पंजीकृत ही नहीं होता है। हालांकि शस्त्र विक्रेता इन्हीं लाइसेंसों पर शस्त्र की बिक्री कर देते हैं।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed