{"_id":"6809457588b41679db05e55d","slug":"apprenticeship-fair-will-be-held-tomorrow-at-iti-pandunagar-kanpur-news-c-362-1-ka11002-122592-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईटीआई पांडुनगर में कल लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईटीआई पांडुनगर में कल लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
राजकीय आईटीआई पांडुनगर में 24 अप्रैल को अप्रेंटिसशिप मेला लगेगा। इसमें टाटा मोटर्स लखनऊ युवाओं को अप्रेंटिसशिप का मौका देगा।
प्रधानाचार्य हरीश मिश्रा ने बताया कि आईटीआई पास महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 23 वर्ष के बीच है मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को दो वर्ष के लिए चयनित किया जाएगा।
इसमें लगभग 13480 रुपये प्रति माह मानदेय व डिप्लोमा लर्न विद अर्न प्रदान किया जाएगा। चयनितों को मेडिकल, इंश्योरेंस, ट्रांसपोर्टेशन, यूनिफार्म, कैंटीन, शू, पीपीई किट आदि सुविधाएं अलग से मिलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कंपनी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन करेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई पांडुनगर स्थित सीओई भवन के प्लेसमेंट अप्रेंटिस सेल में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन