{"_id":"684743ce31d75dba19006e19","slug":"apply-for-online-and-distance-learning-courses-by-15-august-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1144260-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कोर्स में 15 अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कोर्स में 15 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में संचालित द्रोणाचार्य सेंटर के तहत ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त है। प्रवेश के लिए छात्र विवि की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विवि में पिछले सत्र से ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कोर्स की शुरुआत हो चुकी है। द्रोणाचार्य सेंटर के तहत बीए में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, एमए में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, दर्शनशास्त्र विषयों की पढ़ाई होती है।
इसके अलावा बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए, बीकॉम और एमकॉम की भी पढ़ाई होती है। डिस्टेंस लर्निंग कोर्स के तहत स्नातक व परास्नातक और ऑनलाइन कोर्स के तहत बीबीए, एमसीए, एमबीए, बीकॉम की कक्षाएं संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन
डिस्टेंस लर्निंग कोर्स में प्रदेश भर से जबकि ऑनलाइन कोर्स में दुनिया भर से छात्र आवेदन कर सकते हैं। सेंटर निदेशक प्रो. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि डिस्टेंस लर्निंग के तहत स्नातक और परास्नातक में 13 और ऑनलाइन के तहत छह पाठ्यक्रम में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। दाखिले की प्रक्रिया शुरू है। 15 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं।
एक साथ कर सकेंगे दो कोर्स
विवि के विद्यार्थी दो कोर्स एक ही साल में एक साथ कर सकते हैं। बस एक कोर्स ऑनलाइन और दूसरा रेगुलर चलेगा। यह कोर्स उन छात्रों के लिए भी फायदेमंद जो घर बैठकर या नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं। इसके लिए छात्रों को विवि कैंपस आना जरूरी नहीं है।
यह है फीस
ऑनलाइन कोर्स का समय व फीस
एमबीए - दो साल, 33000 प्रतिवर्ष
एमसीए - दो साल, 23000 प्रतिवर्ष
एमकॉम - दो साल, 18000 प्रतिवर्ष
बीसीए - तीन साल, 20,000 प्रतिवर्ष
बीबीए - तीन साल, 23,000 प्रतिवर्ष
बीकॉम - तीन साल, 13,000 प्रतिवर्ष
डिस्टेंस लर्निंग कोर्स का समय व फीस
बीए - तीन साल, छह हजार प्रतिवर्ष
बीकॉम - तीन साल, 10 हजार प्रतिवर्ष
बीबीए - तीन साल, 20 हजार प्रतिवर्ष
बीसीए - तीन साल 17 हजार प्रतिवर्ष
एमए - दो साल, 11 हजार प्रतिवर्ष
एमकॉम - दो साल, 15000 प्रतिवर्ष
एमसीए - दो साल 20 हजार प्रतिवर्ष
एमबीए - दो साल, 30 हजार प्रतिवर्ष