फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Application for UP CATET begins, exam will be held on 11th and 12th June

Kanpur News: यूपी कैटेट के लिए आवेदन शुरू, 11 व 12 जून को होगी परीक्षा

Tue, 18 Mar 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Application for UP CATET begins, exam will be held on 11th and 12th June
विज्ञापन

कानपुर।
उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट 2025) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि इस साल कृषि विवि कानपुर को यूपी कैटेट कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश के 11 शहरों में प्रवेश परीक्षा 11 एवं 12 जून को होगी। कुलसचिव डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के पांचों कृषि विश्वविद्यालय कानपुर, बांदा, अयोध्या, मेरठ एवं कुशीनगर में स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


पांचों कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नताक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए 3524 सीटें हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम का नाम, सीटों की संख्या, परीक्षा केंद्र प्रवेश परीक्षा की अर्हता व अन्य विवरण उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 2025 की आधिकारिक वेबसाइट https://upcatet.net एवं www.csauk.ac.in पर अपलोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। कृषि शिक्षा के लिए भी छात्र-छात्राओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर दें। प्रवेश परीक्षा पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed