फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Application for report against UPPRPB Chairman

Kanpur News: यूपीपीआरपीबी अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट की अर्जी

Wed, 18 Mar 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Application for report against UPPRPB Chairman
कानपुर। ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया संस्था के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश दुबे और प्रचार मंत्री राकेश कुमार ओझा की ओर से उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। कोर्ट ने प्रकीर्ण वाद दर्ज कर वाद की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 25 मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन


कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा गया कि 14 मार्च को हुई उप्र पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल अवसर के अनुसार बदल जाने वाला इस वाक्यांश के लिए एक शब्द चयन कीजिए के उत्तर के लिए चार विकल्प पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी दिए गए थे। इन विकल्प में पंडित शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर ब्राह्मण समाज को बहुत दुख व अपमान महसूस हुआ। दिनेश दुबे की ओर से पुलिस आयुक्त को भी एक पत्र भेजकर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed