फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   any 'Viru' will ascend on the tank then it will start

कोई ‘वीरू’ चढ़ेगा तब चालू होगी टंकी

Fri, 15 Jan 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
any 'Viru' will ascend on the tank then it will start
समिति के सदस्यों और अफसरों का काफिला फूलबाग अौर बर्रा गुंजन विहार पहुंचा यहां पानी की टंकियां ठूंठ बनीं थीं। यहां लोगों ने कहा डाला कि ‘क्या कोई वीरू चढ़ेगा तब चालू होगी टंकी’।
विज्ञापन


फूलबाग में चेयरमैन ने जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर पीसी शुक्ला से पूछा कि पानी की टंकी कब चालू होगी तो  बताया गया कि बैराज से फूलबाग तक राइजिंगमेन बिछ गई है, पर नानाराव पार्क के पास 35 मीटर गैप बाकी है। मैनेजर ने परमीशन न होने का हवाला दिया तो डीएम ने फटकारते हुए कहा कि अभी एक हफ्ते की परमीशन दिला रहे हैं, पूरा करेंगे काम?  डीएम ने वहां ड्यूटी कर रहे जेई को भी फटकारा।
विज्ञापन


इसके बाद टीम जब बर्रा गुंजन िवहार और के सेक्टर पहुंची तो लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। लोगों ने कहा कि  विश्व बैंक के-सेक्टर स्थित टंकी वाले पार्क में सालों से बनी टंकी से अब तक पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है। डीएम और चेयरमैन ने 15 फरवरी तक टंकी चालू करने को कहा। गुंजन विहार में नाला बजबजा रहा था। टीम ने इसे अंडरग्राउंड करने के निर्देश दिए गए। निगम के अपर नगर आयुक्त को छह महीने में इस नाले को अंडरग्राउंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed