फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anupriya Patel's demand from center Government for Ministry of backward classes

अनुप्रिया पटेल ने केंद्र सरकार से की एक मांग, MeToo मामले में फंसे एमजे अकबर को लेकर कही ये बात

Thu, 18 Oct 2018 07:16 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 07:16 AM IST
विज्ञापन
Anupriya Patel's demand from center Government for Ministry of backward classes
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयकिशन सिंह जैकी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पिछड़े वर्ग के लिए अलग मंत्रालय बनाने और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के बंगरौली हवाई अड्डे का नाम डा. सोनेलाल पटेल करने की मांग उठाई। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि 2021 में पिछड़ा वर्ग की जनगणना अलग से की जाएगी। 
विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल बुधवार को पिता और अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल के पैतृक गांव बगुलिहाई जाते समय कुछ देर कन्नौज में रुकी थीं। यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अल्पसंख्यक और जनजाति कार्य मंत्रालय की तरह पिछड़ा वर्ग के लिए मंत्रालय बनना चाहिए। मंत्रालय बनने से पिछड़ों के लिए बनी योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन हो सकेगा।
विज्ञापन

मीटू मामले में फंसे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर कहा...

Anupriya Patel's demand from center Government for Ministry of backward classes
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि सरकार इसे नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत है। आयुष्मान योजना में धांधली के सवाल पर कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई होगी। कहा कि लोकसभा चुनाव में सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। राममंदिर निर्माण के सवाल पर बोलीं कि मामला कोर्ट में है इसलिए संसद में बिल लाना संभव नहीं है।

मीटू मामले में फंसे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर कहा कि वह कोर्ट में जा चुके हैं। महिलाओं के लिए कार्यस्थल सुरक्षित होना चाहिए, ताकि वह स्वतंत्र होकर काम कर सकें । वार्ता में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयकिशन सिंह जैकी भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed