फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Antisocial elements damaged the statue of Dr. Ambedkar

Kanpur News: असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा

Mon, 15 Apr 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Antisocial elements damaged the statue of Dr. Ambedkar
जसवंतनगर। शनिवार देर रात को ग्राम धरवार में पुलिस चौकी के पास एक स्कूल में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और लोगों ने नारेबाजी की। पुलिस ने प्रतिमा बदलवाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 10 बजे स्कूल में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की खबर आग की तरह फैल गई। कुछ ही समय में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बात की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कपिल दुबे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद मौके पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी व सीओ विवेक जावला भी पहुंचे। लोगों से इस घटना की विस्तृत जानकारी लेकर उन्हें शांत कराया। रविवार तड़के लगभग चार बजे नई प्रतिमा स्थापित कराई। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि असामाजिक तत्वों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed