{"_id":"62b36608b40402558850cb65","slug":"anti-sikh-riot-five-more-accused-of-riot-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anti-Sikh riot: दंगे के पांच और आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी ने दबिश देकर आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anti-Sikh riot: दंगे के पांच और आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी ने दबिश देकर आरोपियों को दबोचा
Thu, 23 Jun 2022 12:27 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:27 AM IST
सार
सिख विरोधी दंगे में अब तक इस हत्याकांड में 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। केस में 21 नामजद हैं।
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
1984 में सिख विरोधी दंगे के दौरान निराला नगर में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल पांच और आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी पांचों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। अब तक इस हत्याकांड में 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। केस में 21 नामजद हैं। एसआईटी अध्यक्ष पूर्व डीजीपी ने इस मामले में समीक्षा बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगों में कानपुर में 127 सिखों की हत्या की गई थी, इसमें निरालानगर के रक्षपाल सिंह, भूपेंदर सिंह और सतवीर सिंह उर्फ काले की भी हत्या हुई थी। एसआईटी ने मामले में सैफुल्ला, अब्दुल रहमान, विजय नारायण, योगेंद्र सिंह, रामसारी गांव घाटमपुर निवासी मोबीन शाह व अमर सिंह उर्फ भूरा को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को एसआईटी ने किदवईनगर में तीन अलग-अलग जगह छापेमारी कर पांच और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान साकेत नगर बीएसएनएल एक्सचेंज के समाने कंजड़पुरवा किदवई नगर निवासी जसवंत (68), जूही लाल कालोनी निवासी रमेश चंद्र दीक्षित (62), रविशंकर मिश्रा (76), निराला नगर निवासी भोला (70) और यू ब्लॉक निराला नगर निवासी गंगा बक्श सिंह (60) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसआईटी कार्यालय में रखे गए हत्यारोपी
हत्याकांड में शामिल पांचों आरोपियों को एसआईटी कार्यालय में रखा गया है। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। उनकी निगरानी के लिए चार सिपाहियों को तैनात किया गया है।
हत्याकांड में शामिल पांचों आरोपियों को एसआईटी कार्यालय में रखा गया है। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। उनकी निगरानी के लिए चार सिपाहियों को तैनात किया गया है।
निरालानगर हत्याकांड में शामिल पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। समीक्षा बैठक एसआईटी अध्यक्ष पूर्व डीजीपी अतुल कुमार ने बुलाई है। इस बैठक के बाद जो निर्णय लिया जाएगा। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।- बालेन्दु भूषण, डीआईजी एसआईटी