{"_id":"5c6841a8bdec2225060d86ef","slug":"anti-corruption-team-caught-pwd-senior-clerk-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः एंटी करप्शन टीम ने वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते दबोचा
Sat, 16 Feb 2019 10:30 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी करप्शन टीम लखनऊ ने महोबा जिले में लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ लिपिक को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने लिपिक के खिलाफ कोतवाली महोबा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्योड़ी-मुस्करा रोड पर हुसैना गांव के समीप एक साल पहले रपटे का निर्माण कराया गया था। घटिया निर्माण होने के कारण अवर अभियंता यूएन त्रिपाठी ने मेजरमेंट बुक (एमबी) करने से मना कर दिया था। जिससे नाराज होकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बी.बी अग्रवाल ने जेई यूएन त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बावत पत्र लिख दिया। कार्रवाई से बचने के लिए एक्सईएन ने जेई से 50 हजार रुपये की मांग की थी।
अवर अभियंता यूएन त्रिपाठी ने इस बावत एंटी करप्शन टीम लखनऊ को अवगत कराया। टीम से बात होने के बाद यूएन त्रिपाठी ने 50 हजार रुपये दो किश्तों में देने को कहा। शनिवार की शाम पैसा देने की बात तय हुई। एंटी करप्शन टीम ने जिलाधिकारी कार्यालय से दो गवाह दिलशाद मुहम्मद और सुनील वर्मा के साथ टीम लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंची। जहां पर शाम को वरिष्ठ लिपिक विष्णु सोनी को एक्सईएन के लिए जेई यूएन त्रिपाठी ने 25 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
रुपये लेते ही बाहर खड़ी टीम ने छापा मारकर रुपयों के साथ वरिष्ठ लिपिक को दबोच लिया और थाने लाई। जहां पर एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक एसएन सिंह ने भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वरिष्ठ लिपिक के हाथ धुलवाने पर पानी रंगीन हो गया।