फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-corruption posts will be opened in every district of Kanpur range

Kanpur News: कानपुर रेंज के हर जिले में खुलेंगी एंटी करप्शन चौकियां

Sun, 29 Jun 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Anti-corruption posts will be opened in every district of Kanpur range
कानपुर। सरकारी कार्यालयों में घूस मांगने की बढ़ती शिकायतों पर कानपुर रेंज के हर जिले में एंटी करप्शन की चौकियां खुलने जा रही हैं। इसके लिए जगह देखी जा रही है। कानपुर, औरैया, इटावा में अस्थाई जगहों पर कार्य शुरू हो गया है, जबकि कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद में चौकी के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। चौकी में दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाहियों की तैनाती होगी। यह रुपये मांगने की शिकायतों पर सूचनाएं लेकर अपनी रिपोर्ट थाने को भेजेंगे।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नरी परिसर में एंटी करप्शन का थाना बना हुआ है। यह रेंज के आने वाले जिलों में घूस मांगने की शिकायत पर जाल बिछाकर कार्रवाई करते हैं। शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर पहले से ही बने हुए हैं, लेकिन लोग यूपी 112 या पुलिस के अधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए रेंज में एंटी करप्शन की चौकियां खोली जा रही हैं। थाना प्रभारी जटा शंकर ने बताया कि कानपुर, औरैया और इटावा में पुलिस लाइन के अंदर चौकियां चल रही हैं, जबकि सभी छह जिलों के लिए जगह देखी जा रही है। पिछले वर्ष 11 मुकदमे दर्ज हुए थे, जबकि इस साल अब तक आठ मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed