फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Antechamber of a name on the pier two student immersed in Ganges

ड्योढ़ी घाट पर एक नाम के दो छात्र गंगा में डूबे

Thu, 24 Sep 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 24 Sep 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Antechamber of a name on the pier two student immersed in Ganges

महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट पर बुधवार सुबह कॉलेज बंक कर गंगा नहाने गए एक ही नाम के दो छात्र डूब गए। तीसरे साथी के शोर मचाने पर वहां मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


अंधेरा होने तक गोताखोरों और पुलिस ने तलाश कराई।  देर रात शुक्लागंज के गोताखोरों ने यश गुप्ता का शव तलाश लिया। तीनों छात्र नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम निवासी हैं। बीमा कंपनी में कर्मचारी जय प्रकाश निषाद का बेटा यश निषाद (20) एक्सिस कॉलेज रूमा में बीटेक प्रथम वर्ष कंप्यूटर साइंस का छात्र है।
विज्ञापन


वह अपनी बाइक से दोस्त यश गुप्ता (20) और राजा गौड़ (22) के साथ सुबह ड्योढ़ी घाट पहुंचा था। यश गुप्ता डीबीएस कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। दोनों घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकले थे। राजा ने बताया कि तीनों गंगा में नहा रहे थे तभी दोनों यश डूब गए। शाम तक यश निषाद के घर से कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यश गुप्ता की मां रचना और छोटा भाई प्रथम ड्योढ़ी घाट पहुंचे। मां अंजू निषाद ने बताया कि यश तीन बहनों में इकलौता था। पुलिस ने भरोसा दिया कि गुरुवार को फिर से जाल डालकर खोजबीन कराई जाएगी।

दूसरी ओर वहीं रविवार को प्रतिमा विसर्जन में आया चकेरी का सहदुल्लापुर निवासी सुमित श्रीवास्तव डूबा गया था। गोताखोरों ने दो दिन तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। परिजन बुधवार को भी बेटे की तलाश में ड्योढ़ी घाट पहुंचे।


विसर्जन में दो युवकों को डूबने से बचाया
गोपाल नगर बिधनू से गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने ड्योढ़ी घाट पहुंचे सौरभ गुप्ता (25) और जय सिंह (16) डूबने लगे। शोर मचाने पर गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाकर दोनों को बचा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed