फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   anpur: ₹25,000 Rewarded Wanted Accused Imtiyaz Arrested by Bekanganj Police

Kanpur: रंगदारी और करोड़ों की धोखाधड़ी में वांछित जालसाज गिरफ्तार, 25 हजार के इनामी को पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 13 Aug 2026 06:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 06:21 PM IST
सार

Kanpur News: बेकनगंज थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर फूलबाग चौराहा स्थित बाटा शोरूम के पास से दबोचा। आरोपी के खिलाफ बेकनगंज थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
anpur: ₹25,000 Rewarded Wanted Accused Imtiyaz Arrested by Bekanganj Police
25 हजार का इनामी वांछित इम्तियाज गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर की बेकनगंज थाना पुलिस को गुरुवार सुबह एक बड़ी कामयाबी मिली है। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने के मामले में काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी इम्तियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सटीक सूचना पर फूलबाग चौराहा स्थित बाटा शोरूम के पास से घेराबंदी कर दबोचा।

विज्ञापन
Trending Videos

फूलबाग चौराहे के पास से दबोचा गया इनामी

बेकनगंज पुलिस को गुरुवार 13 अगस्त को सुबह करीब 9:45 बजे मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि इनामी आरोपी शहर में ही मौजूद है। सूचना के आधार पर बेकनगंज पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फूलबाग चौराहा स्थित बाटा शोरूम के पास से घेराबंदी करके 31 वर्षीय आरोपी इम्तियाज को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आगे की कानूनी और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और रंगदारी का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इम्तियाज जाजमऊ क्षेत्र में किसी दूसरे व्यक्ति की कीमती जमीन को फर्जी तरीके से अपनी बताकर लगभग 3.30 करोड़ रुपये हड़पने और पीड़ित से रंगदारी मांगने के मामले में शामिल था। आरोपी इस पूरे फर्जीवाड़े के कथित मास्टरमाइंड इरशाद आलम का मुख्य सहयोगी बताया गया है और मामला दर्ज होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed