फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Another Kanjhawala in Banda, Bolero dragged businessman for 15 meters, two including accused driver in custody

Another Kanjhawala in Banda: बोलेरो से व्यवसायी को 15 मीटर तक घसीटा, आरोपी चालक समेत दो हिरासत में

Sat, 07 Jan 2023 05:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Jan 2023 05:56 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन तिराहे में दिल्ली के कंझावला जैसा एक और हादसा हो गया है। इसमें बोलेरो चालक ने व्यवसायी को 15 मीटर तक घसीट डाला। राहगीरों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। वहीं, व्यवसायी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Another Kanjhawala in Banda, Bolero dragged businessman for 15 meters, two including accused driver in custody
जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्ट्रेचर में घायल फर्नीचर व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में रोड पर पैदल जा रहे फर्नीचर व्यवसायी को बोलेरो चालक द्वारा घसीटने की घटना सामने आई है। व्यापारी को पुलिस लाइन तिराहे पर पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। गिरने के बाद वह बोलेरो में फंसकर करीब 15 मीटर तक घिसटता चला गया।

विज्ञापन

राहगीरों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गंभीर घायल व्यापारी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि जिले में इससे पहले डंपर चालक द्वारा कृषि विवि की बाबू को साढ़े तीन किलोमीटर घसीटने की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी निवासी रब्बानी (25) पुत्र माजुद्दीन फर्नीचर व्यवसायी हैं। शनिवार की शाम चार बजे वह घर से पैदल पुलिस लाइन रोड पर स्टेडियम के पीछे स्थित अपने लकड़ी के कारखाने पर जा रहे थे। पुलिस लाइन तिराहे पर पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने चालक को पकड़ा
गिरने के बाद वह बोलेरो में फंस गए। चालक करीब 15 मीटर तक उन्हें घसीट ले गया। हादसा होते देख राहगीरों ने शोर मचाकर बोलेरो चालक को रुकवा कर पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज सिविल लाइन धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने आरोपी चालक रोहित गिरी और उसमें सवार जयनारायण निवासी पैलानी को हिरासत में लेकर बोलेरो कब्जे में ले ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी चालक बांदा में जवाहर नगर में रहता है। वह घर से किसी काम से जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। उनके अनुसार व्यापारी की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed