फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another Holi special train will run, will stop at Pukhrayan.

Kanpur News: चलेगी एक और होली स्पेशल ट्रेन, पुखरायां में होगा ठहराव

Wed, 25 Feb 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 25 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Another Holi special train will run, will stop at Pukhrayan.
कानपुर देहात। रेल प्रशासन ने होली पर्व में बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया है। बुधवार से ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच इसके पांच फेरे लगेंगे। ट्रेन का पुखरायां स्टेशन पर ठहराव किया गया है। इससे पर्व पर घर आने व वापसी करने वालों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

चार मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। त्योहार मनाने लिए परदेश में रहने वाले लोग टिकट की बुकिंग कराने के लिए परेशान हैं। कई ट्रेनों में सीट फुल चल रही हैं। ऐसे में इन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे पूर्व रेल प्रशासन के झांसी मंडल द्वारा ट्रेन संख्या 04121 सूबेदारगंज-चरलापल्ली व ट्रेन संख्या 04122 चरलापल्ली-सूबेदारगंज का संचालन 26 फरवरी से सात मार्च के बीच दो-दो फेरे चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। जो गुरुवार से चलेगी। वहीं अब प्रयागराज मंडल द्वारा कानपुर सेंट्रल से मदुरै के बीच चलने वाली ट्रेन कानपुर मदुरै स्पेशल ट्रेन (संख्या 01927) और ट्रेन संख्या 01928 को चलाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 01927 सुबह 8:10 बजे प्रस्थान करेंगी और पुखरायां स्टेशन पर सुबह 9:28 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद सुबह 9:30 बजे चलकर उरई स्टेशन पर सुबह 10:18 बजे पहुंचेगी और सुबह 10:20 बजे झांसी के लिए निकलेगी। वहां से ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी रेलवे स्टेशन होते हुए शुक्रवार सुबह 7:15 बजे मदुरै स्टेशन पहुंचेगी। वहीं मदुरै स्टेशन से चलने वाली 01928 शुक्रवार की रात 11:35 बजे चलेगी। यह दिंडीगुल जंक्शन रेलवे स्टेशन से होते हुए भोपाल, बीना, ललितपुर सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसका पुखरायां स्टेशन पहुंचने का समय रात 12:33 का होगा। जो दो मिनट रुकने के बाद कानपुर सेंट्रल के लिए रात 12:35 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में एक एसएलआरडी, एक एसएलआर, सामान्य के चार, स्लीपर कोच सात, एसी तृतीय के चार, एसी द्वितीय के दो व इकॉनामी के तीन डिब्बे होंगे। कानपुर सेंट्रल से जाने वाली ट्रेन प्रत्येक बुधवार व मदुरै से प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। इन होली स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू कर दी गई है। यात्री अपनी यात्रा की विस्तृत जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) के माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed