फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another Holi special train will pass through Govindpuri

Kanpur News: गोविंदपुरी से होकर जाएगी एक और होली स्पेशल ट्रेन

Fri, 27 Feb 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Another Holi special train will pass through Govindpuri
कानपुर। त्योहार पर यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गोविंदपुरी से होकर गुजरेगी। साथ ही कानपुर से होकर जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों की संचालन अवधि भी बढ़ाई है।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04088/04087 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली आरक्षित विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह दिल्ली से 27 फरवरी से तीन मार्च तो पटना से 28 फरवरी से चार मार्च तक चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर ढाई बजे रवाना होगी और रात 10:55 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसकी रिवर्स ट्रेन पटना से दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 10:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन नंबर- 04056 आनंद विहार टर्मिनल-बलिया 25 फरवरी तक चल रही थी। यह अब चार से 25 मार्च तक चलेगी। इसकी रिवर्स 04055 बलिया-आनंद विहार टर्मिनल 26 फरवरी तक चलनी थी जो अब पांच से 26 मार्च तक संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर- 02563 बरौनी-नई दिल्ली दैनिक अब एक से 30 मार्च तक, 0256 नई दिल्ली-बरौनी दैनिक एक से 31 मार्च तक, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली दैनिक एक से 30 मार्च और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा एक से 31 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed