फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Another FIR on former TMC Rajya Sabha member

कानपुर : करोड़ों की ठगी में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद पर एक और एफआईआर, सीबीआई जांच शुरू

Thu, 20 May 2021 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 May 2021 12:00 AM IST
सार

रोपड़ में प्रापर्टी दिलाने के नाम पर 25 हजार करोड़ की ठगी के मामले में टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सदस्य पर एक और एफआईआर दर्ज हुई है। सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Another FIR on former TMC Rajya Sabha member
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व राज्यसभा सदस्य केडी सिंह पर अरबों की धोखाधड़ी मामले में कानपुर में एक और एफआईआर दर्ज की है। सांसद पर अलग-अलग कंपनियों के जरिए देश के तमाम शहरों के लोगों से करीब 25 हजार करोड़ की ठगी का आरोप है।
विज्ञापन


कानपुर में करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों को 10 हजार करोड़ का चूना लगाया है। पहली रिपोर्ट चकेरी निवासी पवन मिश्रा ने सितंबर 2019 को कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। दूसरी रिपोर्ट सीबीआई में कल्याणपुर नवशील धाम निवासी अशोक कुमार बजाज की तरफ से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि पूर्व सांसद ने 16 कंपनियां बनाकर अरबों रुपये की धोखाधड़ी निवेशकों के साथ की है। अशोक कुमार बजाज ने सीबीआई में शिकायत की थी कि एलकेमिस्ट रियल इस्टेट इंफ्रा लिमिटेड ने पंजाब के रोपड़ जिले में प्लाट, विला या अपार्टमेंट देने का आफर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लिखित में ये भी आश्वासन दिया था कि जमीन या प्रापर्टी न मिलने की स्थिति में 18 फीसदी ब्याज के साथ पैसा वापस किया जाएगा। एलकेमिस्ट ग्रुप ने माल रोड के रोलैंड टावर में आफिस खोला था। यहां पहले एक कंपनी बनाई गई, फिर देखते ही देखते 16 कंपनियों के दफ्तर यहां पर खोल लिए गए।

कंपनी में भरोसा दिलाने के लिए जो दस्तावेज दिखाए गए, जिसमें बताया गया कि राज्यसभा सदस्य केडी सिंह की कंपनी है। इसलिए चिंता करने वाली बात नहीं है। कागजात देखने के बाद निवेशकों को भरोसा हो जाता था और पैसा लगा देते थे। बजाज ने सीबीआई से कहा कि उन्हें न तो पैसा वापस मिला और न ही जमीन।

सीबीआई ने शिकायत पर जांच की तो पाया कि पंजाब में एक इंच जमीन एलकेमिस्ट के नाम पर नहीं है। जांच में ये भी मिला कि 16 कंपनियों के जरिए 15 लाख से ज्यादा निवेशकों से 25 हजार करोड़ रुपये हड़प लिए गए हैं। घोटाले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

दर्ज एफआईआर में केडी सिंह के अलावा निदेशक सत्येंद्र कुमार सिंह, सुचेता खेमका, जय श्रीप्रकाश सिंह, बृजमोहन महाजन, छत्रसाल सिंह और नंदकिशोर सिंह को आरोपी बनाया गया है। दूसरे मामले की विवेचना बीते एक साल से ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) कानपुर की टीम कर रही है। इस केस में आरोपी ने कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले रखा था। अब तक उससे पूछताछ नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed