{"_id":"60d2f7158ebc3e2a0469e63e","slug":"another-case-of-religious-conversion-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन का मामला: कानपुर में पढ़ी छात्रा का कराया धर्मांतरण, सुप्रिया से बनी आयशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन का मामला: कानपुर में पढ़ी छात्रा का कराया धर्मांतरण, सुप्रिया से बनी आयशा
Wed, 23 Jun 2021 02:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:26 PM IST
सार
छात्रा का धर्म परिवर्तन कराने की बात खुद मोहम्मद उमर गौतम ने स्वीकार की है। इस संबंध में यू-ट्यूब पर उसका वीडियो भी है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धर्मांतरण गिरोह ने कानपुर में पढ़ी एक छात्रा का भी करीब तीन साल पहले धर्म परिवर्तन कराया है। परास्नातक पास छात्रा सुप्रिया ने अपना नाम बदलकर आयशा रख लिया है। गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद छात्रा के बारे में जानकारी हुई है।
हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि छात्रा मूलरूप से कहां की रहने वाली है। छात्रा का धर्म परिवर्तन कराने की बात खुद मोहम्मद उमर गौतम ने स्वीकार की है। इस संबंध में यू-ट्यूब पर उसका वीडियो भी है।
वीडियो के मुताबिक तीन साल पहले मो. उमर गौतम अलीगढ़ मुस्लिम विवि में लेक्चर देने पहुंचा था। लेक्चर के दौरान उसने इस्लाम धर्म की खासियत बताईं। कहा कि जिस-जिस शख्स ने इस्लाम अपनाया वह तरक्की की राह पर चलता चला गया।
विज्ञापन
उसने सुप्रिया नाम की छात्रा का भी जिक्र किया। कहा था कि कानपुर के एक विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई करने वाली छात्रा सुप्रिया ने इस्लाम अपनाया है। लेक्चर में उसने कई और लोगों का भी जिक्र किया। जांच एजेंसियां सुप्रिया के बारे में पता करने में जुट गई हैं।

शिक्षण संस्थानों में गहरी पैठ
उमर गौतम का संगठन गरीब, मजबूर, लाचार और मूक बधिर लोगों को निशाना बनाता था। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में भी गिरोह की खासी पैठ है। कानपुर के कई शिक्षण संस्थानों में उनसे जुड़े लोग हैं। ये सभी उन छात्रों को अपनी तरफ डायवर्ट करने का प्रयास करते हैं, जो किसी न किसी समस्या से परेशान होते हैं।
आधा दर्जन से अधिक छात्रों का हुआ धर्म परिवर्तन
सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में पता चला है कि कानपुर के आधा दर्जन छात्रों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। हालांकि किसी ने अभी तक इस तथ्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक जिन-जिन का धर्म परिवर्तन किया गया है। जांच एजेंसी उनमें से ही लोगों को गवाह बनाएंगी। सबसे बड़ा सवाल ये है कि धर्म परिवर्तन करने वाले अभी भी अपनी बात पर अडिग हैं।