फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Annu Gupta becomes new BJP district president

Kanpur News: अन्नू गुप्ता बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

Mon, 17 Mar 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Annu Gupta becomes new BJP district president
जिलाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई।  - फोटो : संवाद
इटावा। भाजपा ने 34 साल से पार्टी से जुड़े अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता पर भरोसा जताया है। रविवार दोपहर कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी वीरेंद्र तिवारी ने नए जिलाध्यक्ष का नाम घोषित किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


लंबे समय से जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर चल रहा इंतजार रविवार दोपहर को समाप्त हुआ। नए जिलाध्यक्ष का नाम जानने के लिए सुबह से भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यालय में जुड़ना शुरू हो गए थे। दोपहर लगभग दो बजे जिला चुनाव अधिकारी वीरेंद्र तिवारी ने अरुण उर्फ अन्नू गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा तो मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने अन्नू गुप्ता का माल्यार्पण करके स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने अन्नू गुप्ता को जिलाध्यक्ष के कक्ष में कुर्सी पर बैठाकर कार्यभार सौंपा। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में संगठन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है और संगठन के लिए कार्य करने वाले को पार्टी महत्व देती है। सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व मंत्री सुखदा मिश्रा, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रमाकांत शर्मा, रामकुमार चौधरी, गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा : अन्नू
अन्नू गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह पार्टी की दी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे। कार्यकर्ताओं और उम्मीद पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। आने वाले विस चुनाव में इटावा जिले की तीनों सीटों पर भाजपा को विजय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। काम करने वालों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



2000 में पहली बार सभासद बने थे अन्नू
अन्नू गुप्ता वर्ष 1991 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे। इसके बाद वह 2000 के नगर पालिका चुनाव में कटरा बल सिंह सिंह सभासद चुने गए थे। 2014 से 2016 तक पार्टी की कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी रही है। 2016 से अब तक पार्टी के जिला महामंत्री के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed