{"_id":"5cf35a9fbdec22073226417c","slug":"announcement-of-running-special-train-and-travellers-are-wandering-for-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के साथ धोखा! स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा के बाद भी इस वजह से भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के साथ धोखा! स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा के बाद भी इस वजह से भटक रहे लोग
Sun, 02 Jun 2019 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से पुणे के लिए रेलवे ने तीन और चार जून को स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है लेकिन इस ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं हो रहे हैं। इस ट्रेन का कॉमर्शियल चार्ट ही अभी तक रेलवे और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है। शुक्रवार को इस स्पेशल ट्रेन के एलान के बाद शनिवार को कानपुर यात्री रिजर्वेशन कराने आरक्षण केंद्र के काउंटर और ट्रैवल एजेंटों के पास पहुंचे लेकिन रिजर्वेशन नहीं हो सके।
विज्ञापन
कानपुर के शशिकांत अग्रहरि ने बताया कि ट्रेन का नंबर लिखकर पुणे के लिए रिजर्वेशन कराना चाहा तो आरक्षण पर्यवेक्षक ने इस तरह की कोई ट्रेन होने से ही मना कर दिया। जबकि रेलवे ने इसकी घोषणा की है कि तीन जून को ट्रेन (01445) पुणे से चलेगी और (01446) चार जून को लखनऊ से चलेगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन का नंबर ही वेबसाइट पर अपलोड नहीं है। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि ट्रेन की घोषणा हो चुकी है। इस मामले में कॉमर्शियल विभाग से बात कर ट्रेन को वेबसाइट पर अपलोड कराने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन