फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Annakut Festival: Worship and praise of Shri Giriraj Maharaj

अन्नकूट महोत्सव : श्री गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना कर लगाए जयकारे

Thu, 23 Oct 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Annakut Festival: Worship and praise of Shri Giriraj Maharaj
इस्कॉन मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। गोवर्धन पूजा (अन्नकूट महोत्सव) विभिन्न मंदिरों में बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस्कॉन मंदिर, जेके मंदिर, राधा माधव मंदिर और सरसैया घाट के राम-लक्ष्मण जानकी मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भगवान गिरिधर के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन कानपुर मंदिर में श्री गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने भगवान का अलाैकिक शृंगार किया। मंगला आरती के बाद सुबह भक्तों ने भगवान को 1008 प्रकार के भोग अर्पित किए।
विज्ञापन


मृदंग और करताल की ताल पर हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सुबह श्रीमद्भागवतम कथा सत्र में गोवर्धन लीला की दिव्यता पर चर्चा की गई। दोपहर 12 बजे भक्तों ने गिरिराज महाराज के दर्शन और परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। दोपहर एक बजे महाप्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पांडुनगर स्थित जेके मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव भक्तिभाव के मनाया। सुबह पूजा के बाद दोपहर को भजनों का दौर चला। शाम को यात्रा निकाली गई। साथ ही गोमाता को भक्तों ने भोजन खिलाया। वहीं नमामि गंगे प्रकल्प के तत्वावधान में सरसैया घाट स्थित महादेव राम लक्ष्मण जानकी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।


भक्तों ने भगवान की आरती की। बाद में महाभोग का प्रसाद गोवर्धन भगवान को अर्पित किया। मंदिर के प्रबंधक अजय अग्रवाल ने बताया कि प्रभु का पूजन पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। अंत में भक्तों को महाभोग का प्रसाद भी बांटा गया। यहां श्रीकृष्ण दीक्षित बड़े आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed