{"_id":"68853a90195bb726f40704e1","slug":"ankit-rajput-of-the-city-will-be-seen-as-the-head-coach-of-gorakhpur-team-in-up-t-20-league-kanpur-news-c-362-1-ka11003-127890-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर टीम के मुख्य कोच के तौर पर दिखेंगे शहर के अंकित राजपूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर टीम के मुख्य कोच के तौर पर दिखेंगे शहर के अंकित राजपूत
विज्ञापन
कानपुर। आईपीएल और रणजी मैचों में अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को आउट करने वाले शहर के अंकित राजपूत अब नई जिम्मेदारी निभाएंगे। वह आगामी यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में गोरखपुर टीम के मुख्य कोच के तौर पर नजर आएंगे।
नौबस्ता निवासी अंकित राजपूत ने उत्तर प्रदेश के लिए 14 वर्ष तक अपनी क्रिकेट सेवाएं दी हैं। इसके अलावा उन्होंने इंडिया ए, इंडिया इमर्जिंग, इंडिया ग्रीन और ब्लू, इंडिया बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन और रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी क्रिकेट खेला है।
उन्होंने 80 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 248 विकेट, 87 टी-20 मैचों में 105 विकेट अपने नाम किए हैं। सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद अब अंकित यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के तीसरे सत्र में नई भूमिका में दिखायी देंगे।
विज्ञापन
वह आने वाले सत्र में गोरखपुर लायंस टीम के लिए बतौर मुख्य कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हुए नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने यूपी टी-20 लीग के पहले सत्र में कानपुर सुपर स्टार टीम की कमान भी संभाली थी।