फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anju reaches Pakistan to meet facebook lover seema haider and sachin love story Jalaun

प्रेमी के लिए पाकिस्तान गई अंजू: चार साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, अंजू बोलीं- मैं सीमा नहीं, वापस लौटूंगी

Tue, 25 Jul 2023 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

जालौन की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है। अंजू ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि वह लाहौर में है। अंजू की चार वर्ष पहले अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसीरुल्ला से दोस्ती हुई। इसके बाद दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। प्रेमी के बार-बार बुलाने पर अंजू पाकिस्तान चली गई।

विज्ञापन
Anju reaches Pakistan to meet facebook lover seema haider and sachin love story Jalaun
प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई जालौन की अंजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक से पाकिस्तानी युवक से दोस्ती होने के बाद महिला पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की तरह भारत से मूल रूप से जालौन निवासी दो बच्चों की मां अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस लगी तो रविवार की देर रात सुरक्षा एजेंसियों ने उसके घर पर जाकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


जानकारी पर पता चला कि वह पति के साथ राजस्थान में रह रही थी। मार्च में वह माधौगढ़ आई थी। वहीं, अंजू ने मामला तूल पकड़ता देख एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह शादी में शामिल होने वीजा बनवाकर गई हैं। जल्द ही भारत लौट आएंगी।
विज्ञापन


माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैलोर गांव निवासी अंजू (34) राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद व दो बच्चों के साथ रह रही थी। उसके 15 वर्ष की एक बेटी व छह वर्ष का एक बेटा है। दोनों भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। पति अरविंद का कहना है कि अंजू गुरुवार को जयपुर जाने की बात कहकर घर से गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बाद में पता चला कि वह पाकिस्तान में है। अंजू ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि वह लाहौर में है। पति अरविंद का कहना है कि वह अंजू से बात कर उसे लौटने के लिए कहेगा। उसे उम्मीद है कि अंजू लौट आएगी। अंजू की शादी वर्ष 2007 में बलिया निवासी अरविंद के साथ हुई थी।

चार वर्ष पहले फेसबुक पर हुई थी प्रेमी से दोस्ती
अंजू की चार वर्ष पहले अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसीरुल्ला से दोस्ती हुई। इसके बाद दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। प्रेमी के बार-बार बुलाने पर अंजू पाकिस्तान चली गई।

कैलोर पहुंची सुरक्षा एजेंसियों ने परिजनों से की पूछताछ
अंजू के पाकिस्तान जाने की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो रविवार की रात एलआईयू व कोतवाली पुलिस कैलोर गांव पहुंची और परिजनों से बातचीत करते हुए अंजू के बारे में जानकारी की। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डीर जिले के रहने वाले नसरुल्ला से फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद अंजू वीजा बनवाने के बाद 21 तारीख को पाकिस्तान पहुंची। सीमा के केस के बीच अंजू का प्यार के लिए सरहद पार करना चर्चा का विषय बन गया है।

 

अंजू बोलीं, सीमा हैदर नहीं वापस लौटूंगी
फेसबुक से दोस्ती के बाद पाकिस्तान पहुंची अंजू ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपना वीडियो वायरल किया है। जिसमें वह कह रही हैं, कि वह सीमा हैदर की तरह नहीं हैं। वह पाकिस्तान जरूर आई हैं, लेकिन वीजा के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आई हैं और जल्द ही भारत आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार व रिश्तेदारों को परेशान न किया जाए।

अंजू व अरविंद के बीच रहता है विवाद
अंजू व अरविंद की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। शादी के बाद दोनों आराम से रह रहे थे। लेकिन तीन चार वर्ष से दोनों में विवाद चल रहा था। इसी बीच वह फेसबुक के माध्यम से लाहौर निवासी नसरुल्ला के संपर्क में आ गई।

दोस्ती प्रेम में परिवर्तित होने पर वह उसके बुलाने पर पाकिस्तान चली गई। वह अभी खैबर प्रांत के मालाकंड जिले में है। वीजा के अनुसार, वह 30 दिन तक पाकिस्तान में रह सकती हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि अच्छी हूं, जल्दी ही लौट आऊंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed