{"_id":"6a356628236f8503190c0425","slug":"anjni-bne-jila-purti-adhikari-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1562362-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंजनी बने जिला पूर्ति अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंजनी बने जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
कानपुर। शासन ने जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले करते हुए कानपुर नगर में नए जिला पूर्ति अधिकारी की तैनाती की है। अब तक कानपुर नगर में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर कार्यरत राकेश कुमार का तबादला सुल्तानपुर जनपद कर दिया गया है। उनके स्थान पर लखीमपुर खीरी में तैनात रहे अंजनी कुमार सिंह को कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शुक्रवार को अंजनी कुमार सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने आनंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली और पूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा।