{"_id":"61e104f05a623563943e3bed","slug":"anjana-malhotra-murder-case-inspector-suspended-dcp-south-also-acted-negligently","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंजना मल्होत्रा हत्याकांड: दरोगा निलंबित, डीसीपी साउथ ने भी बरती थी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजना मल्होत्रा हत्याकांड: दरोगा निलंबित, डीसीपी साउथ ने भी बरती थी लापरवाही
Fri, 14 Jan 2022 11:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:14 AM IST
सार
अंजना मल्होत्रा हत्याकांड में हर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि सिर्फ दरोगा जय प्रताप सिंह या थानेदार की ही नहीं बल्कि डीसीपी तक की लापरवाही रही है। जिसमें डीसीपी साउथ से कार्रवाई की मांग की थी। दो दिन पहले वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग से स्पष्ट हुआ था
विज्ञापन
अंजना मल्होत्रा हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के अंजना मल्होत्रा हत्याकांड में सिर्फ दरोगा जय प्रताप सिंह या थानेदार की ही नहीं बल्कि डीसीपी तक की लापरवाही रही है। अंजना ने समय-समय पर हर किसी से मदद मांगी थी। मगर किसी ने उसके पति सुलभ मल्होत्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पिछले महीने अंजना ने एक ट्वीट किया था।
जिसमें डीसीपी साउथ से कार्रवाई की मांग की थी। अफसरों की तरफ से डीसीपी साउथ रवीना त्यागी को निर्देशित भी किया गया लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिर में उसके पति ने ही अंजना को मौत के घाट उतार दिया। कौशलपुरी निवासी अंजना मल्होत्रा 22 दिसंबर की रात लापता हो गईं थीं।
बीते रविवार को पुलिस ने खुलासा किया था कि अंजना के पति क्रॉकरी कारोबारी सुलभ ने उनकी हत्या कर दी थी। प्रेमिका किरन, उसके पिता रामदयाल व चचेरे भाई रिषभ की मदद से शव पांडु नदी में फेंक दिया था। इसमें सबसे पहले दरोगा जय प्रताप सिंह की लापरवाही उजागर हुई। जो पीड़ित परिवार को ही धमका रहा था। गुरुवार को उसे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
दो दिन पहले वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग से स्पष्ट हुआ था कि मामले की जानकारी नजीराबाद थानेदार, एसीपी नजीराबाद को भी थी लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। कुछ तथ्य मिले हैं जिनसे स्पष्ट है कि मामले की जानकारी डीसीपी साउथ रवीना त्यागी को भी थी। हर स्तर पर अंजना की सुनवाई नहीं की गई। अगर उसी वक्त सुनवाई की जाती तो सुलभ अंजना की हत्या न कर पाता।

चोट कितनी है रवीना मैम....
अब पीड़ित परिवार की तरफ से दिए गए साक्ष्यों से पता चला है कि अंजना ने 5 दिसंबर 2021 की सुबह 10:02 बजे एक ट्वीट किया था। जिसमें चार फोटो भी संलग्न थीं। जिसमें चोट के निशान नजर आ रहे थे। लिखा था कि ...ये आप देखिये चोट कितनी है रवीना मैम। प्लीज हेल्प कीजिए। आप लोगों के साथ रहकर सभी महिलाओं की मदद की।
सभी पुलिस डिपार्टमेंट में सभी को प्रोत्साहित किया और आज मेरे ससुराल वाले मुझे घर से निकाल रहे हैं। मेरा पति रात में कहीं और रहता है...। इस ट्वीट पर यूपी पुलिस, कमिश्नरी पुलिस की तरफ से डीसीपी साउथ को कार्रवाई के लिए निर्देशित भी किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंजना दरअसल एक एनजीओ से जुड़कर मिशन शक्ति के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थीं। इस कारण वह पुलिस से भी जुड़ीं थीं।
आखिर क्यों डिलीट किया ट्वीट
वर्तमान में यह ट्वीट अंजना के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध नहीं है। उसको डिलीट किया जा चुका है। परिजनों के पास उसका स्क्रीन शॉट है। यूपी पुलिस व कानपुर पुलिस कमिश्नरी के ट्विटर हैंडल से किए गए रिप्लाई मौजूद हैं। सवाल है कि आखिर ट्वीट अंजना ने क्यों डिलीट किया। या डिलीट कराया गया। या किसी अन्य ने डिलीट किया। ये जांच पर ही पता चल सकेगा।