{"_id":"6ab833503dc0be04520b1d1c","slug":"anjali-singh-receives-the-chairmans-gold-medal-anjum-verma-the-silver-medal-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1663860-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंजलि सिंह को चेयरमैन स्वर्ण पदक, अंजुम वर्मा को रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंजलि सिंह को चेयरमैन स्वर्ण पदक, अंजुम वर्मा को रजत
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. गौरहरि सिंघानिया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (जीएचएस-आईएमआर) के 30वें दीक्षांत समारोह में 51 विद्यार्थियों को पीजीडीएम डिप्लोमा प्रदान किया गया। इनमें 28 छात्राएं और 23 छात्र रहे। पहला स्थान पाने वाली अंजलि सिंह को चेयरमैन स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। अंजुम वर्मा को चेयरमैन रजत पदक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने स्नातक विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और निरंतर सीखने की भावना को अपने पेशेवर जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएचएस-आईएमआर के चेयरमैन अभिषेक सिंहानिया ने की। निदेशक डॉ. राहुल गोयल ने संस्थान की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डाला। आरएसपीएल द्वारा वित्त पोषित पूनम ज्ञानचंदानी मेमोरियल छात्रवृत्ति कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया।
पीजीडीएम बैच वर्ष 2025-27 के सात विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति को मिली। स्नातक बैच के प्लेसमेंट प्रदर्शन के संबंध में भी बताया गया। इस मौके पर चेयरमैन अभिषेक सिंघानिया ने पीजीडीएम सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। समारोह में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्रतीक पहलाजानी, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता सिंह और पांचवां स्थान पाने वाली खुशी टंडन को मेधावी प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया।