फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Animal trader kidnapped and body hung on a noose, couple had been suspecting murder for several days

Hamirpur: पशु व्यापारी का अपहरण कर शव फंदे पर लटकाया, दंपती कई दिनों से जता रहे थे हत्या का अंदेशा

Sun, 23 Jun 2024 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Jun 2024 01:21 PM IST
सार

Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में पशु व्यापारी का अपहरण कर शव फंदे पर लटकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ दिलीप सिंह ने कहा कि हर पहलू पर गहराई से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
Animal trader kidnapped and body hung on a noose, couple had been suspecting murder for several days
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली में शनिवार को शिकायत दर्ज कराने गया पशु व्यापारी देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने थाने में अपहरण की तहरीर दी। रविवार को खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में शव फंदे पर लटका मिला। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन

व्यापारी एक सप्ताह पहले से हत्या की आशंका जताते पुलिस से गुहार लगाता रहा। जरिया थाना क्षेत्र के पचखुरा निवासी आशा यादव ने बताया कि नगर के पठानपुरा मोहल्ले में मकान बनाकर पति मूरत सिंह (60) के साथ रहती हैं। गांव में मकान व 13 बीघा जमीन है।
विज्ञापन

इससे आना-जाना रहता है। बताया कि उनके कोई संतान न होने से पारिवारिक लोगों की उनकी संपत्ति पर नियत खराब है। मकान में जबरन कब्जा कर लिया। साथ ही जमीन बैनामा करने का दबाव बना रहे थे। पति मूरत सिंह के विरोध करने पर 18 जून को उनके साथ मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम को पति का अपहरण हो गया
आरोप लगाया कि कई बार जरिया व राठ कोतवाली में हत्या होने की आशंका पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार सुबह मूरत सिंह थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए गए थे। देर शाम को सूचना मिली कि पति का अपहरण हो गया। कोतवाली में अपहरण की तहरीर दी।

नीम के पेड़ से लटका मिला शव
रविवार सुबह हमीरपुर रोड स्थित खेत में लगे नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे शव लटका मिला। सूचना पर सीओ दिलीप सिंह, कोतवाल उमेश कुमार सिंह, जरिया इंस्पेक्टर भरत कुमार मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

पत्नी को कोतवाली में बैठा रखा है
वहीं, पुलिस ने व्यापारी की पत्नी को कोतवाली में बैठा रखा है। उसे किसी से मिलने नहीं दे रही है। सीओ दिलीप सिंह ने कहा कि हर पहलू पर गहराई से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की पुष्टि होगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed