फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Angry young man drank poison because of wife

छह माह पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक को छोड़ पत्नी ने थामा देवर का हाथ, युवक ने पिया जहर

Sun, 08 Sep 2019 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Sep 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Angry young man drank poison because of wife
पत्नी की वेवफाई से क्षुब्ध युवक ने जहर पीया - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के विशुनगढ़ में छह माह पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक को छोड़कर उसकी पत्नी ने छोटे भाई का दामन थाम लिया। पत्नी की वेवफाई से क्षुब्ध युवक ने जहर पी लिया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी दीपक पुत्र महेश चंद्र कठेरिया ने छह माह पूर्व कानपुर में सपना नाम की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। पत्नी के संबंध दीपक के छोटे भाई रवी से हो गए। कुछ दिनों बाद ही सपना ने दीपक को छोड़कर रवि को अपना लिया।
विज्ञापन


पत्नी की वेवफाई से क्षुब्ध दीपक उदास रहने लगा। रविवार को इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई, जिससे गुस्साए परिजनों ने दीपक को पीट दिया। परिजनों की पिटाई व पत्नी की वेवफाई से क्षुब्ध दीपक ने जहर पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक की मां सुमन देवी ने उसे गंभीर हालत में ग्राम नगला दिलू स्थित सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed